भाजपा फरीदाबाद की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और मंडल सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन

सभी 877 बूथों पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति सुनिश्चित करें, मंडल अध्यक्ष : पंकज पूजन रामपाल

  • जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद, 16 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय ‘अटल कमल’ पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, मंडलों को सुदृढ़ बनाने, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने फरीदाबाद जिले के सभी 877 बूथों पर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाने, शक्तिकेंद्रों पर मासिक संगठनात्मक बैठकें आयोजित करने, नियमित बूथ बैठकें करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम तथा पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद, शक्तिकेंद्रों और बूथों पर नियमित प्रवास तथा जनसंपर्क आवश्यक हैं। उन्होंने मंडल प्रभारियों को मंडल स्तर पर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करने और सरल पोर्टल पर संगठन की सभी गतिविधियों की रिपोर्ट नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा कार्यों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने पिछले चार सप्ताह में हुए कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने इस अभियान के शेष कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने तथा बूथ स्तर पर अधिक से अधिक नए लोगों को भाजपा संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, सीमा भारद्वाज, हरेंद्र भड़ाना, भारती भाकुनी, मुकेश शर्मा, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोकर, पुनीता झा, डॉ.अनुराधा डीगवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, जिला आईटी प्रमुख, जिला कार्यालय सचिव राज मदान, ग्रेटर फरीदाबाद मंडल प्रभारी वजीर सिंह डागर, खेड़ी मंडल प्रभारी नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, हरीश बैसला, गौरव चौधरी, कृष्ण पहलवान, मुकेश झा, आनंद कश्यप, शिव गुप्ता, तृप्ति माला, शुभांकित गुप्ता, करमबीर बैसला, अमित आहूजा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!