नंगला गांव के प्रधान मामचंद भड़ाना बीजेपी में हुए शामिल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पहनाया बीजेपी का पटका

  • भारती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. नांदल ने कृष्णपाल गुर्जर का शॉल ओढ़ाकर व तस्वीर भेंट कर किया सम्मान

फरीदाबाद, 13 मार्च। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 9 और गांव नंगला गुर्जर में डी प्लान के तहत 20 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाली बड़ी चौपाल की विधिवत शुरुआत कर नींच रखी। चौपाल की नींव रखने के बाद वह नंगला गांव के प्रधान मामचंद भड़ाना के निवास पर पहुंचे जहां उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। समाजसेवी मामचंद को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बीजेपी का पटका पहनाकर उन्हें बीजेपी में शामिल किया।

वहीं भारती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. नांदल ने ट्रस्ट की ओर से केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का शॉल ओढ़ाकर व तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेन्द्र भड़ाना, वार्ड नंबर 9 के पार्षद महिंद्र, चौ. श्रीराम खामरी, हरेंद्र नंबरदार, आनंद प्रधान, गिरी चंद, मामचंद प्रधान, चौधरी अतर सिंह, लाला मुरारी लाल, ग्यासी राम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!