faridabad crime news लडाई झगडा व तलवार से हमला कर घायल करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने की कार्रवाई

faridabad crime news : फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट के एक मामले में जय तेवतिया (20) वासी गाँव पन्हेडा कला व विकास (22) वासी जल्हाका जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना आदर्श नगर में धारा सिंह वासी यादव कॉलोनी, बल्लभगढ ने दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 10 सितम्बर को उसका बेटा लक्ष्मण सेक्टर-60 स्थित अपने मकान पर गया था। जैसे ही वहां पहुंचा तो कुछ गाडी और मोटरसाईकिल सवार वहां आये और लक्ष्मण पर तलवार व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिस हमले में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसकी गाडी में रखे पैसे और गले से चैन भी निकाल ले गये। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 कि टीम ने कार्रवाई करते हुए जय तेवतिया (20) वासी गाँव पन्हेडा कलां व विकास(22) वासी जल्हाका जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित वारदात के लिये मौका पर आये थे तथा मारपीट के दौरान बचाव के लिए आने वाले लोगों को लोगों को घर के अंदर आने से रोक रहे थे। दोनों आरोपी अपने दोस्त नीशू के बुलाने पर आये थे, जय मोटरसाईकिल चला रहा था तथा विकास व नीशू उसके पीछे बैठे हुए थे। अजय व विनोद भाटी ने शिकायतकर्ता के बेटे लक्ष्मण के साथ मारपीट करने के लिए निशू को कहा था और निशू ने झगड़ा करने के लिए 6/7 लड़कों को इकट्ठा किया था। आरोपित B.CA की पढाई कर रहे है। जिन पर पूर्व में भी लडाई झगडे के 2 मामलें दर्ज हैं। आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!