पुलिस को दो दिन से बंद एक घर से दो लोगों के शव मिले !

करनाल ! हरियाणा के करनाल में पुलिस ने दो दिन से बंद एक घर से दो लोगों का शव मिला है। पुलिस ने एक मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से घर में कुछ हलचल नहीं हो रही थी। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना करनाल शहर के घोघड़ीपुर फ्लाईओवर से सटे आनंद विहार की है। जानकारी के मुताबिक गली नंबर 2 में 50 साल के जोगिंदर अपने 30 साल के बेटे संजय के साथ रहता था। एक सप्ताह पहले जोगिंदर की साली का 30 साल का लड़का अरुण भी उनके साथ रहने के लिए आया था। रविवार को जोगिंदर और उसकी साली के बेटे की लाशें बरामद की गई हैं।

इस बारे में मौके पर पहुंची पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि जोगिंदर, संजय और अरुण तीनों ही अक्सर शराब पीते रहते थे। 2 दिन से तो घर में कोई हलचल भी नहीं हो रही थी। ऐसा लगता था घर में सिर्फ संजय ही था और वह भी सिर्फ दूध लेने के लिए घर से बाहर निकल रहा था। रविवार सुबह संजय ने पड़ोसियों को कहा कि उसका पिता बोल नहीं रहा है और न ही उठ रहा है। जब पड़ोसियों ने घर के अंदर झांका तो उन्होंने खून बिखरा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा कि जोगिंदर और उसकी साली के लड़के अरुण की किसी तेजधार हथियार से हत्या की हुई थी। दोनों की लाशें खून से सनी पड़ी थी।

पुलिस के मुताबिक अंदेशा है कि हत्या एक दिन पहले ही की हुई थी और 2 दिन से संजय उसी घर में था। फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस बारे में एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि आनंद विहार में एक घर के अंदर एक अधेड़ और उसकी साली के लड़के की हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चूंकि मृतक जोगिंदर का बेटा घर के अंदर ही था, ऐसे में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!