घर में घुसकर चोरी कि वारदात को अंजाम देनें के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 4 जोडी चॉदी के कडे,सोने के चॉद व सूरज बरामद

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग में इमामुद्दीन खाँ वासी बजरंग अपार्टमेंट फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 14 मार्च को वह सुबह नमाज पढनें गया था उसकी पत्नी अपने ससुराल गई हुई थी जब वह नमाज पढकर सुबह 6 बजे वापिस लोटा तो देखा कि मेरे फ्लेट कि कुंडी टुटी हुई है तथा अंदर सारा सामान बिखरा पढा था। व अलमारी से 42 हजार रुपये 6 जोडी चॉदी के कडे व एक सोने कि हाय व अन्य सामान वहां नही थी जिसे कोई नामपता नामालुम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस संबंध में थाना सुरजकुण्ड में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने आरोपी गौरव वासी गांव लक्कडपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशा पुर्ति करने के लिए उसने ये चोरी कि थी। 14 मार्च को सुबह 6 बजे आरोपी ने देखा कि फ्लेट पर ताला लगा हुआ है। जिस पर आरोपी ने फ्लैट का ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी के दो मामले दर्ज है। आरोपी से 4 जोडी चॉदी के कडे, सोने के चॉद व सूरज बरामद ! पुछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!