प्लॉट बेचने के नाम पर 6.90 लाख रुपए की धोखाधडी करने वाली महिला आरोपी को पुलिस चौकी सिकरोना ने किया गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सिकरोनी प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम ने प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी गीता राजीव कॉलोनी में रहती है। आरोपी महिला का प्रोप्रटी डीलर का काम है। महिला ने वर्ष 2021 में 50 गज का प्लॉट बालाजी कॉलोनी में राजकुमारी को 6.90 लाख रुपए में बेचा था। जिस प्लॉट को महिला आरोपी ने किसी दुसरे को भी बेच दिया था। राजकुमारी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा सितम्बर 2023 में दर्ज किया गया था। आरोपी महिला को पुलिस टीम ने महिला के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया की महिला ने प्लॉट बेचने का पैसा अपने बेटे के एक्सीडंट मे लगा दिया था। आरोपी महिला को पैसे की रिकवरी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!