क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, महिला कॉलर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना बल्लभगढ टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 10,329 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने द्वारका सेक्टर 3 निवासी एक महिला व मनदीप(34) वासी निहाल विहार दिल्ली को 22 जून को दिल्ली से काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव नीमका निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मई को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंडस्लेंड बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख तक बढ़ाने का झांसा दिया और शिकायतकर्ता को बातों में फंसाकर उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली व OTP साझा कर लिया। इसके कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के खाते से 10,329 रुपये निकाल लिये गये। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपित महिला व मनदीप दोनों पहले दिल्ली में ही एक कॉलसेंटर पर कॉलर का काम करते थे। कॉल सेंटर के मालिक द्वारा उन्हें डेटा उपलब्ध कराया जाता था। डेटा के अनुसार ही उन्होंने शिकायतकर्ता के पास क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के लिये कॉल किया और शिकायतकर्ता से उसकी क्रेडिट कार्ड की डिटेल व ओटीपी प्राप्त कर लिया और धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपित बदल बदल कर किराये पर कमरा लेते थे। दोनों 12वीं पास है। महिला के जेल भेज दिया गया है वहीं मनदीप को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!