प्रियंका गांधी से पुलिस की बदसलूकी, सुरजेवाला ने कहा ऐसी गुंडई पर उतरी भाजपा सरकार और आदित्यनाथ को डूब मरना चाहिए

नई दिल्ली। यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीडि़त परिवार से मिलने के लिए जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की बदसलूकी की तस्वीर सामने आई है। चांदनी चौक की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर दिल्ली और नोएडा को जोडऩे वाले डीएनडी फ्लाईवे पर उस वक्त की लग रही है जब टोल गेट के पास पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रही लाठीचार्ज के दौरान पुलिस की लाठी को रोका था। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा।

बता दें कि डीएनड़ी पर यूपी पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी थी लेकिन इस दौरान डीएनडी पर एक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। कुछ कार्यकर्ता अपने नेता के साथ जाने पर अड़े रहे तो यूपी पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी। प्रियंका गांधी ख़ुद गाड़ी से उतरकर अपने कार्यकर्ता को बचाने आ पहुंची यहां तक पुलिस वाले की लाठी भी पकड़ ली।

उस वक्त प्रियंका की गाड़ी ठीक टोल के बैरियर पर थीं। वहां पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जिद की अपने नेताओं के साथ जाने की! इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया! इसे देखकर प्रियंका गांधी वाड्रा गाड़ी से उतरीं और उन्होंने तुरंत कांग्रेस नेता को बचाया। इस बीच उन्होंने एक लाठी को भी पकड़ ली। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस नेता को पुलिस की लाठियों से बचाते हुए सडक़ के बीच से थोड़ा साइड में लेकर गईं और उन्हें बैठा दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!