प्रियंका भारद्वाज व उनकी टीम ने सेवा रसोई की शुरआत की

फरीदाबाद : देश में फैली कोरोना महामारी को देखते हुए फरीदाबाद में हार्डिकर संस्थापक सेवादल की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा समिति सेवा दल हरियाणा प्रियंका भारद्वाज व उनकी टीम ने राष्ट्रीय अध्य्क्ष लालजी देसाई, कुमारी शैलजा, सुनिता शर्मा के नेतृत्व में सेवा रसोई की शुरआत की।

उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से परेशान लोगों की मदद करने व फरीदाबाद में 10,000 मास्क बाँटने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया की यह रसोई सेवा उन लोगों के लिये चालू की गई है जो लोग कोरोना पीडि़तों के साथ अस्पतालों में परेशान हैं और उन गरीबों लोगों के लिये जो झुग्गीयो में अपना गुजारा कर पाने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि ये सेवा निरंतर चलती रहेगी।

उन्होंने जरूरतमंद लोगों से अपील की कि फरीदाबाद में ऐसे कोई भी व्यक्ति जिन्हें भोजन की सेवा चाहिये वह उपलब्ध कराएंगे, जिनके लिए उन्होंने नंबर भी जारी किये हैं -9899982805, 9813095541,
इस सेवा में उनके साथ खुशबू खान (जिला अध्यक्ष सेवा दल फरीदाबाद), सरिता, भावना और अंजू मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!