फरीदाबाद प्याली चौक स्थित कार के शोरूम में लगी भयंकर आग, कई गाडिय़ां खाक

फरीदाबाद 9 अक्टूबर। बीती रात फरीदाबाद के प्याली चौक स्थित एक कार के शोरूम मारुति फेयर डील में अचानक आग लग गई जिससे शोरूम बुरी तरह से जल गया। करीब दर्जन भर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों व नुकसान का पता नहीं चल सका है।



