बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर सिद्ध होगा : कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गत 1 फरवरी को जो बजट पेश किया है। वह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर सिद्ध होगा। इस बजट से निश्चित तौर पर भारत को आर्थिक मजबूती मिलेगी। केंद्रीय बजट में बुनियादी सुरक्षा, सामाजिक विकास, सड़क, सुरक्षा, रक्षा,रोजगार सहित तमाम विषय पर प्रस्तुति दी गई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर एनआईटी के नीलम चौक पर महालक्ष्मी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दे रहे थे। प्रेस वार्ता में विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना/ कोविड-19 के बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा बेहतर बजट प्रस्तुत किया गया है। पूरा विश्व वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। परंतु भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत बजट  प्रस्तुत करके भारत को आर्थिक मजबूती प्रदान करने का काम किया है। आत्मनिर्भर बजट में हर नागरिक को जगह मिली है। इससे साबित होता है निश्चित तौर पर भारत आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि इससे विश्व में भारत की आर्थिक मजबूती बनेगी। तत्पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्थानीय सेक्टर- 11 में प्रबुद्ध वर्ग के आर्थिक विशेषज्ञों के साथ ही बजट के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बजट निश्चित तौर पर भारत को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा इस बजट में कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, रेल, उद्योग उद्योग, रोजगार सहित हर पहलू पर विकास को गति में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यह बजट भारत को आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!