बल्लभगढ़ के सीकरी स्थित थर्मोकोल बॉक्स बनाने वाली कंपनी एन डी थर्मोपैक हुई भीषण आग का शिकार

फरीदाबाद। शहर के बल्लभगढ़ हरफला रोड सीकरी के प्लॉट नं 104 स्थित एक थर्माकोल बॉक्स बनाने वाली कंपनी एन डी थर्मोपैक में बीते दिन शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी, जिसमें कम्पनी को लगभग 50 लाख का भारी नुकसान होने का अनुमान है।

कम्पनी के मालिक ज्ञानचंद का कहना है कि उनकी कम्पनी में यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। इस घटना के कारण कम्पनी में उत्पादन के लिए रखा कच्चा माल जल गया, वहीं तैयार माल भी काफी मात्रा में जल गया है। उनका कहना है कि कम्पनी का कोई कारीगर, मजदूर हताहत नहीं हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि इस भीषण आग से कम्पनी की छत को भारी नुकसान हो गया है।

ज्ञात रहे इस कम्पनी एन डी थर्मोपैक में थर्माकोल से बॉक्स बनाने का काम होता है जो पैकिंग के काम आते हैं। वहीं घटना के आग की लपटें आसमान छू रही थी, राहत की बात यही रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!