हथियार और गोला बारूद बरामद !

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला बारूद का एक जखीरा बरामद किया है। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहीन गैम्बो ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेना के 9 राजपूताना राइफल्स के जवानों और राज्य पुलिस कर्मियों के एक दल ने बुधवार को मियाओ बुम इलाके से हथियारों और गोला बारूद का एक जखीरा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि एक एके-56 राइफल, तीन मैगजीन, 7.62 एमएम की 115 गोलियां, 40 एमएम का एक ‘अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’, एक हथगोला, करीब 500 ग्राम के चार ‘स्टिक पाउडर जेल’ विस्फोटक, .22 की एक पिस्तौल और कई अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि 9 राजपूताना राइफल्स ने मियाओ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!