भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली में भाजपा नेत्रियों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा

गाजियाबाद : भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन नवयुग मार्केट से किया गया। इस आयोजन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और सैंकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों को लेकर पहुंचे। इस रैली का शुभारंभ शहर के विधायक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने किया।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री तारा जोशी एवं भाजपा कार्यकर्ता प्राची शर्मा भी अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुई। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया। वहीं भाजपा सरकार को किसानों की हितैषी बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की अपील की।

भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री तारा जोशी एवं भाजपा कार्यकर्ता प्राची शर्मा ने एक स्वर में कहा कि आज देश भर में किसानों के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि पूरे देश का किसान पूरे उत्साह और जोश के साथ भाजपा सरकार के साथ खड़ा है। कुछ संगठन साजिश के तहत किसानों को भाजपा सरकार के खिलाफ भडक़ाने में लगे हैं, जिसे हर कोई समझ चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!