हापुड़ सिंभावली में ब्राह्मण शिरोमणि स्व॰ पं० मांगेराम शर्मा भव्य जयंती कार्यक्रम 31 अक्टूबर को होगा : पं० रविकांत शर्मा

हापुड़ सिंभावली : विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के संस्थापक ब्राह्मण शिरोमणि स्व॰ पं० मांगे राम शर्मा जी की जयंती का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10:30 बजे राजेश्वरी शर्मा स्मारक पब्लिक स्कूल सिंभावली में (किसान डिग्री कॉलेज के सामने) संपन्न होगा!
विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के चेयरमैन पं० रविकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव संजय कौशिक एक दिवसीय दौरे पर सिंभावली कार्यक्रम स्थल पर तैयारियो का जायजा लेने पहुचें!

यूपी उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा एवं प्रधानाचार्य देवेन्द्र शर्मा ने जयंती कार्यक्रम को लेकर कहा कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सांसद महाबल मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि सचिव समन्वय समिति सुशांत मिश्रा द्वारा ब्राह्मण शिरोमणि स्व॰ पं० मांगेराम शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण आचार्य राम कुमार शर्मा एवं पंडित प्रकाश श्री श्रृंगेरी शारदा पीठम की शाखा श्री मुकांबिका मंदिर सी ब्लॉक विकासपुरी नई दिल्ली के पंडित प्रकाश एवं विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण कर स्मरण किया जाएगा!

स्कूल के बच्चों द्वारा वंदना गीत एवं राष्ट्रीय गान गाया जाएगा!
यूपी उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा जिलाध्यक्ष हापुड़ / कार्यक्रम संयोजक आशीष शर्मा सह संयोजक प्रधानाचार्य देवेन्द्र शर्मा मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा जिला महासचिव अजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों स्कूल के बच्चों को पटका पहनाकर स्मर्ती चिन्ह भेट कर सम्मानित किया जाएगा!
कार्यक्रम में शामिल होने माननीय सांसद विधायक राष्ट्रीय प्रदेश मंडल जिला एवं शहर स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे!



