जब ट्रेन आने के पहले दुल्हन भाग गई ! सुहागरात की थी तैयारी !

वाराणसी : राजस्थान निवासी घनश्याम शादी कर परिवार बसाने का सपना लिए वाराणसी आया, जहां उसने एक महिला से शादी की। शादी पूरे विधि विधान से हुई। लेकिन इस शादी में चौंकाने वाली बात उस वक्त हुई जब ट्रेन आने के पहले दुल्हन भाग गई। जब तक दूल्हा बने घनश्याम को पूरे मामले का पता चलता तब तक उसे लाख रुपये का चूना लग चुका था। पीडि़त पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि यह सब कुछ एक गैंग का किया धरा है। यह गैंग शादी का झांसा देकर ठगी के इस व्यापार में लोगों को फंसाने का कारोबार करता है।
पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया : पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान संगीता के तौर पर हुई है। संगीता पहले शादी करती है और फिर गहने और सामान लेकर भाग जाती है। इसका साथ पूरा एक गिरोह देता है। वाराणसी की लंका पुलिस ने इस पूरे गिरोह को शिकंजे में ले लिया है। पूरे मामले का खुलासा राजस्थान के नागौर जिले का रहने वाला घनश्याम ने किया, जब वो इस गिरोह का शिकार बना। इस गिरोह का मास्टरमाइंड सुमेर सिंह है, जो राजस्थान से शादी की चाहत रखने वाले पुरुषों को फंसाता है।
बनारस आकर की राजस्थान के घनश्याम ने शादी
उसके इस जाल में इस बार सुमेर फंसा। सुमेर ने घनश्याम को वाराणसी में लडक़ी दिखाने की बात कही। राजस्थान का रहने वाला घनश्याम अपने भाई के साथ बनारस आया और लडक़ी देखी। लडक़ी उसे पसंद आई, जिसके एवज में शादी के खर्चे के नाम से उससे एक लाख सत्रह हज़ार रुपये ले लिए गए। वाराणसी के लंका क्षेत्र के नगवा इलाके में घनश्याम की शादी लुटेरी दुल्हन के साथ हो गई। शादी के बाद घनश्याम अपनी पत्नी के साथ मंडुआड़ीह स्टेशन से लेकर राजस्थान जाने लगा। लेकिन स्टेशन पर दुल्हन फ्रेश होने के बहाने से वहां से भाग गई। जिसके बाद घनश्याम को उसके ठगे जाने का एहसास हुआ।
पुलिस ने पूरे गैंग का किया भंडाफोड़ : घनश्याम से लंका थाना से संपर्क किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लिया और लुटेरी दुल्हन की तलाश करने लगी। इस बीच पुलिस को वाराणसी के सामने घाट स्थित इनके रुकने का सूचना मिली पुलिस ने दबिश दी और दुल्हन सहित गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह फर्जी शादी करने के विशेषज्ञ हैं।
शादी कराने के नाम पर करते थे ठगी : अविवाहित पुरुषों को शादी का झांसा देकर वाराणसी लाते हैं, जिसमें लडक़ी दिखाने से लेकर शादी करने और विदाई तक का कार्यक्रम किया जाता है और जब शादी हो जाती है तो गिरोह का एक सदस्य लडक़ी को भगा ले जाता है। पूरे कांड के बाद सभी सदस्य ठगी किए गए रूपयों जो आपस में बांट लेते हैं। यह गिरोह अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों जो अपना शिकार बना लिया है। पुलिस अब इनके ऊपर कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेज रही है।