जिला वैक्सीन स्टोर से चोरी की गई थी ए.सी वायर व इनवर्टर बैट्री, एक आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद

फरीदाबाद : सिविल अस्पताल फरीदाबाद स्थित जिला वैक्सीन स्टोर से ए.सी वायर व इनवर्टर बैट्री चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी नाजिम उर्फ डब्बू निवासी आदर्श कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जिला वैक्सीन स्टोर के अधिकारी ने थाना एसजीएम नगर में शिकायत दी थी कि 27 अक्टूबर को कार्यालय में अवकाश के दौरान अज्ञात द्वारा एयर कंडीशनर (AC) की कॉपर वायर व दो डबल बैटरी इन्वर्टर चोरी कर लिया है।शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 27 अक्टूबर की रात सिविल अस्पताल फरीदाबाद स्थित जिला वैक्सीन स्टोर में घुसकर चोरी की थी और बाद में उस सामान को 20 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त राशि में से 10 हजार रुपये बरामद किये हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



