अवैध देशी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उपलब्ध करवाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आकाश भड़ाना निवासी हरकेश नगर, पल्ला तथा अभिषेक शर्मा निवासी मोलड़बंद, बदरपुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा की टीम सैनिक कॉलोनी चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि आकाश भड़ाना गुरुग्राम मोड़ से पाली रोड पर अवैध देशी कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कट्टा उपलब्ध करवाने के मामले में अभिषेक शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।

मामले बारे थाना डबुआ में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!