मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीताराम वासी गौच्छी द्वारा थाना मुजेसर में सितम्बर 2026 में मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने आरोपी अरशद उर्फ ललु वासी गाँव मादलपुर, फरीदाबाद को सिकरोना नाका से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



