भारत रत्न महामना पं० मदन मोहन मालवीय प्रतिमा स्थल का चेयरमैन रविकांत शर्मा ने किया अनावरण

रामपुर, उत्तर प्रदेश : मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर ब्राह्मण महासभा मिल्क, रामपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में विश्व ब्राह्मण संघ भारत के चेयरमैन रविकांत शर्मा शामिल होने पहुचें ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा ने भगवान श्री परशुराम एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्य कर्म का शुभारंभ कर प्रतिमा का अनावरण किया ! कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा प्रदेश संरक्षक पंडित मनोहर लाल शर्मा ने प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व ब्राह्मण संघ(भारत) के चेयरमैन, पंडित रविकांत शर्मा ने कहा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन में मालवीय जी ने बनारस में हिंदू यूनिवर्सिटी की स्थापना ब्रिटिश शासन में की! भारत को आजादी देने में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं मेरे दादा जी दैवज्ञ भूषण पंडित दुलीचंद शर्मा का अहम योगदान रहा! बाबू जी परम आदरणीय स्व॰पंडित मांगेराम शर्मा ने कहा था की जो ब्राह्मणों का सम्मान करेगा, वही देश पर राज करेगा ! ब्राह्मणों की भारत में उपेक्षा हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और ब्राह्मण उत्थान के लिए जैसे छ से सात राज्यो में सरकार ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित किया है उसी तर्ज पर पूरे भारत में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित होना चाहिए ! भगवान परशुराम जी का राष्ट्रीय सतर पर छुट्टी होनी चाहिए ।

ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी में ब्राह्मणों के ऊपर हो रहे अत्याचारों की घोर निंदा करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को एक होकर होकर समाज की रक्षा करनी होगी!

उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा आज रामपुर के मिल्क में भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा एवं पार्क के अनावरण कार्यक्रम से युवाओं एवं लोगों को प्रेरणा मिलेगी ! हमें उनके आदर्शों पर चलकर भारत में आगे बढ़ना होगा ! ब्राह्मण शिरोमणि पंडित मांगेराम शर्मा के आदर्श एवं विचारधारा को आगे बढ़ना होगा!

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखें ! सभी ब्राह्मण विप्र जनों को पंडित मदन मोहन मालवीय जी का प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनकर स्वागत किया गया! कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर विकास शुक्ला, पंडित राधेश्याम शर्मा, डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा, पंडित बृजेश शर्मा, पंडित नवीन शर्मा, महिलाएं, पत्रकार बंधु एवं सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!