अवैध नशा के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी व सेक्टर-30 की कार्रवाई, 861 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध नशा में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी व सेक्टर-30 की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 861 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 29 अक्टूबर को राहुल वासी डबुआ फरीदाबाद को लेजर वैली पार्क डबुआ मंडी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने प्रेमराज वासी राजीव कालोनी सेक्टर-58 फरीदाबाद को राजीव कालोनी फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 551 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस का नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।



