ट्रैडिंग कर मुनाफा कमाने का लालच देकर 1,10,85,600/- रुपये की ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 4 अरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-14, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक डेटिंग एप पर उसकी एक लडकी से बात हुई, जिसके बाद उनकी बातें व्हाट्सएप पर होने लगी। जिसने शिकायतकर्ता को ट्रैडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही और उसने शिकायतकर्ता के पास एक एप का लिंक भेज कर लॉगिन करवाया और शिकायतकर्ता के 1,10,85,600/- रुपये को ठगों के खाता में भिजवाया। जब पैसे निकालने को कहा तो उससे 24 लाख रूपये की मांग की गई। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ फ्राड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश वासी फतेहपुर बालपुर जिला गोंडा, उत्तरप्रदेश हाल लुधियाना पंजाब, गौतम कुमार वासी म.नं. 334, न्यु शक्ति, लुधियाना, पंजाब, साहिल वासी न्यु सुभाष, लुधियाना, पंजाब व आदित्य वासी न्यू सुभाष नगर, लुधियाना हाल सुभाष नगर, लुधियाना, पंजाब, को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में पाया गया कि आरोपी राकेश(24) मामले में खाताधारक है और इसके खाता में ठगी के 4 लाख रूपये आये थे और इसने अपना खाता गौतम(21) को दिया था जो अभी BBA की पढाई कर रहा है। गौतम ने इस खाता को आगे साहिल(19) को और साहिल ने इस खाता को आगे आदित्य(20) को दिया था, जो टैक्सी ड्राइवर का काम करता है और इसने खाता आगे ठगों को दे दिया था। अधिक पुछताछ के लिए आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!