क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम ने घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्ञानेंद्र उर्फ छोटू फरीदाबाद के गांव बदरोला का रहने वाला है। आरोपी थाना छायंसा के हत्या के मुकदमे में नीमका जेल में बंद था। नीमका जेल में आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। जिसमें आरोपी के खिलाफ प्रिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की जमानत हो गई थी। जो अभी तक अदालत में नहीं पहुंच रहा था। जिस पर माननीय अदालत ने उद्घोषित अपराधी के आदेश किए थे। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गांव बदरोला से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी पर गांव की लड़ाई झगड़े के अन्य मुकदमे भी दर्ज है। आरोपी कई बार जेल जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!