महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा

फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन जी की 5144वीं जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल वैश्य समाज एनआईटी की टीम एक विशाल रक्तदान शिविर लगाने जा रही है जिसकी तैयारियों के लिए एक बैठक अमरचंद मंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इस बार शिविर में महिलाओं को मुख्य अतिथि बनाने का फैसला हुआ। कार्यक्रम संयोजक केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि यह अग्रवाल वैश्य समाज का 14वां रक्तदान शिविर है।
उन्होंने बताया कि इस कोरोना महामारी के दौरान लगाया जाने वाला यह तीसरा रक्तदान शिविर है। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा जिसमें 150 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। केदारनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में अशोक अग्रवाल, कृष्ण वीर गोयल, मनीष तायल, सोनू गोयल, हीरालाल पंसारी, लाल चंद जिंदल, सुरेंद्र गोयल आदि शिविर की तैयारियों में जुटे हुए हैं।



