महाशिवरात्रि के अवसर पर पौधारोपण कर शरबत वितरण किया गया

फरीदाबाद : महाशिवरात्रि के मौके पर समाजसेवी राम दत्त शर्मा एवं युधिष्ठिर शर्मा ने पर्वतीय कॉलोनी डिस्पोजल चौक पर पौधारोपण कर शरबत वितरण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक नीरज शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, मुनेश शर्मा, वी के वर्मा, राममेहर चौधरी, दीपक यादव, दीपांशु ठाकुर, हरवीर डागर, बॉबी भाटी, सुखपाल चौधरी, राजू आदि उपस्थित हुए।



