मंदिर में चोरी करने के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर 55 की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चोरी के 16000 रुपए व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त, NIT के दिशा निर्देश पर कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 55 की टीम ने मंदिर में चोरी की वारदात को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विजय सिंह वासी सेक्टर 56 फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर 55 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मार्च को उसके घर के पास स्थित मंदिर से कोई नामालूम दान पेटी चोरी करके ले गया, जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में चोरी का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर 55 किस टीम ने कार्रवाई करते हुए जनकल्याण समिति मंदिर से दान पेटी व रुपए चोरी करने के मामले में अरबाज, अरशद वासी गांव मादलपुर तथा आकिब खान वासी गांव फतेहपुर तगा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चोरी के ₹16000, दान पेटी व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों से सेक्टर 55 के मंदिर में भी चोरी करने की एक और वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। जिनको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!