जिला कोर्ट फरीदाबाद में ब्लड डोनेशन व आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया

फरीदाबाद 13 जुलाई : यशवीर सिंह राठौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सुकृति गोयल सीजेएम डीएलएसए फरीदाबाद के निर्देशन में वुमन पावर के संस्थापक चांदनी आजाद अली के साथ मिलकर संजय गुप्ता, अर्चना गोयल, पैनल अधिवक्ताओं द्वारा जिला बार रूम, जिला कोर्ट फरीदाबाद में ब्लड डोनेशन व आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस चेकअप कैंप में आम जनता के साथ-साथ वकीलों ने भी बढ़-चढक़र रक्तदान किया।

इस अवसर पर सुकृति गोयल सीजएम डीएलएसए फरीदाबाद खुद मौजूद रहीं। उन्होंने कैंप में आए लोगों को संदेश दिया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंप में आएं और रक्त दान करें ताकि जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। इसी के साथ संदेश दिया कि स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की शरीर में कोई कमी या हानि नहीं होती और रक्तदान करने से डरना नहीं चाहिए।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान के. पी. तेवतिया ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी नियमित रक्त दान करें तो रक्त की कमी से होने वाली मृत्यू दर को कम किया जा सकता है।

इस मौके पर संदीप पाराशर, सचिव संजय गुप्ता, अर्चना गोयल, मीनाक्षी आंचल, चांदनी आजाद अली व उनकी पूरी टीम तथा रोटरी ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!