वूमेंस पॉवर संस्था ने सेक्टर-56 में जरूरतमंदों में राशन वितरण किया

फरीदाबाद : इस समय पूरा देश करोना महामारी से लड़ रहा है। देश के कोने-कोने में लॉकडाउन है। फरीदाबाद की संस्था वूमेंस पॉवर लॉकडाउन के पहले चरण से ही लगातार राशन वितरण कर रही है। वूमेंस पॉवर की प्रेसिडेंट का कहना है कि कोई भी महामारी इंसानियत से बढक़र नहीं है। कोरोना महामारी में हम सभी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। इसी कड़ी में सेक्टर-56 में कुछ जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया ताकि कोई भी भूखा ना सोए।

वहीं वूमेंस पॉवर की मार्केटिंग हेड डाली कपूर जो पिछले लंबे समय से जरूरतंदों की सेवा में लगातार प्रयास कर रही हैं। साथ ही डिप्टी सेक्रेटरी शकुन तोमर, रिदिमा पराशर, अन्नू चौधरी, सोनिका शर्मा आदि सभी महिला साथी अपना भरपूर योगदान दे रही हैं। प्रेसिडेंट का कहना है कि यह प्रयास लंबे समय तक जारी रहेगा, जब तक करोना महामारी पूरी तरह से खत्म ना हो जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!