वृद्ध की दरवाजे पर सोते समय गला काट कर हत्या

प्रतापगढ़ (उप्र) 8 जून ! उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली अंतर्गत जैतापुर गाँव में घर के बाहर दरवाजे पर सोते समय एक वृद्ध की गला काट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि जैतापुर गाँव में घर के बाहर रात दरवाजे पर सोते समय राम अभिलाष यादव (60) का किसी ने गला काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में यादव को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस, मृतक के बेटे हीरालाल यादव की तहरीर पर (पुरानी रंजिश के कारण संदेह के आधार पर) ब्रजेश वर्मा के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है, व क़ानून व्यवस्था सामान्य है।



