निवेश के नाम पर 1,36,315/-रू की ठगी, साइबर थाना बल्लभगढ ने खाता उपल्ब्ध करवाने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ में गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके ऑनलाइन रिव्यु करके पैसे कमाने बारे टेलिग्राम पर एक मैसेज आया। जिसके बाद उसे शेयर मार्केट में निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया गया और फिर उसने लालच में आकर 40 हजार रूपये ठगों के बताये गये खाता में डाल दिए। फिर उसे कहा गया की लाभ सहित पैसे निकाने के लिए पहले 96,315 रुपये खाता में डालने होंगे तथा ये पैसे डालने के बाद भी वह पैसे नहीं निकाल पा रही थी। जिसके लिए ठगों ने और पैसों की मांग की जिसपर उसने और पैसे देने से मना कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए कैलास वासी रामदेवरा जिला जैसलमेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि कैलास ने सतेन्द्र का खाता गंगा सिंह से लेकर आगे दिया था। सतेन्द्र व गंगा सिहँ को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी कैलास B.Sc. पास तथा बेरोजगार है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!