भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

नई दिल्ली (मनीष शर्मा)। विश्व ब्राह्मण संघ, दिल्ली प्रदेश द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार दिनांक 19 अप्रैल 2026 को आंध्र एसोसिएशन इंटरनेशनल एरिया (आंध्र भवन), लोदी रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. शशि कांत शर्मा चेयरमैन, विश्व ब्राह्मण संघ एवं पं. किशोरी लाल शर्मा सांसद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही कुलदीप वत्स विधायक, श्याम शर्मा विधायक सहित अनेक गणमान्य अतिथि अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:15 बजे पंजीकरण एवं सम्मान प्रक्रिया से होगी तथा प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. बलवीर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष देहली विश्व ब्राह्मण संघ द्वारा की जाएगी, जबकि दीप प्रज्ज्वलन पं. अभिषेक दत्त के करकमलों से संपन्न होगा। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम समाज में शिक्षा, संस्कृति एवं एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। विश्व ब्राह्मण संघ, दिल्ली प्रदेश ने सभी समाज बंधुओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!