फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश करने की कोशिश, सह-पायलट आत्मघाती हमलावर था !

दुबई : इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश करने की कोशिश करने वाला सह-पायलट इस्लामिक कट्टरपंथी था। जांच में ये भी पता चला है कि आरोपी विमान के कंट्रोल यूनिट को तबाह कर विमान को क्रैश करना चाहता था।
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश करने की कोशिश करने वाला सह-पायलट आत्मघाती हमलावर था। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये दावा किया है। आरोपी सह-पायलट को सऊदी अरब की सरकार ने दुबई की जांच एजेंसियों को सौंप दिया है, जो उससे पूछताछ कर रही हैं। इस्राइली जांच एजेंसियां भी इस जांच में मदद कर रही हैं। इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने दावा किया है कि आरोपी इस्लामिक कट्टरपंथी था और उसने विमान को क्रैश करने की हिंसक कोशिश की, जिसे पायलट स्मित मच्छार और अन्य यात्रियों ने सफल नहीं होने दिया।
‘इस्लामिक कट्टरपंथी था आरोपी’ : इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने दावा किया है कि आरोपी इस्लामिक कट्टरपंथी था और उसने विमान को क्रैश करने की हिंसक कोशिश की, जिसे पायलट स्मित मच्छार और अन्य यात्रियों ने सफल नहीं होने दिया। इस्राइली पीएम ने फॉक्स एंड फ्रेंड्स को बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए यात्रियों ने ईयरफोन की मदद से उसे बांधा और उसे कॉकपिट से बाहर निकाल दिया। इस दौरान वह लेटा हुआ चिल्ला रहा था कि मुझे मार डालो..मुझे मार डालो। नेतन्याहू ने कहा कि इससे साफ है कि वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।
विमान के कंट्रोल यूनिट को खराब करना चाहता था आरोपी : नेतन्याहू के प्रवक्ता डेविड मेनसर ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में बताया कि एक यात्री ने नेतन्याहू को बताया कि जब वे कॉकपिट में दाखिल हुए तो आरोपी सह-पायलट कुर्सी पर नहीं बैठा हुआ था और वह विमान की कंट्रोल यूनिट पर खड़ा हुआ था। वह अपने पैरों से विमान की कंट्रोल यूनिट को खत्म करने की कोशिश कर रहा था। मेनसर ने कहा कि उसका उद्देश्य विमान को क्रैश कराना था। इस्राइली के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने आरोपी सह-पायलट को आतंकवादी करार दिया है।
कॉकपिट में चाकू लेकर कैसे घुसा आरोपी? : दुनियाभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी होती है। ऐसे में विमान के अंदर चाकू या कोई भी नुकीली चीज ले जाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आरोपी पायलट कॉकपिट में कैसे चाकू लेकर घुस गया? माना जा रहा है कि आरोपी ने कॉकपिट में मौजूद नुकीली कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया, जो आपात स्थिति में विमान के शीशे तोड़ने के लिए रखी होती है। हो सकता है कि आरोपी ने उसी कुल्हाड़ी का इस्तेमाल हमले के लिए किया।



