काव्यशक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में साहित्य संगम संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ

Delhi : दिल्ली के हरि नगर में काव्यशक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में जश्न ए आवारगी के बैनर तले रक्षाबंधन विशेष साहित्य संगम संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह एवं 2 पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। पहली पुस्तक ” कुछ लम्हे फुर्सत के ” जिसकी गज़लकार हैं मंजू आहूजा ( सचिव – काव्यशक्ति फाउंडेशन ) तथा दूसरी पुस्तक “बाजारू औरत” जिसकी लेखिका है मधुबाला सिंह ( संस्थापिका – काव्यशक्ति फाउंडेशन )। कार्यक्रम में दूर दराज के कवि एवं कवयित्रियों ने भाग लिया। राजस्थान, बरेली, गाजियाबाद, मैनपुरी, दिल्ली, नोएडा, सोनीपत अलग अलग राज्यों से कलाकार शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि डॉ. बृज भूषण, रिज़वान फरीदी, मनोज मुसाफ़िर, तरीक अब्र, फरीद अहमद फरीद, हिमांशु शेखर शर्मा शामिल हुए।

आमंत्रित कलाकारों में अश्विंदर बावा अश्क, डॉ. अनामिका गुमनाम, डॉ. अंजली भारती, डॉ. प्रियंका भारती, संतोष सिंह, रश्मि रानी कौशल, अनन्या पहाड़ी, रूपा शर्मा, मंजू खंडूरी पुरोहित, कोमल उपाध्याय, राजेंद्र यादव राज, राकेश शर्मा दद्दू, गौरव कन्नौजिया, खुर्शीद अहमद, नाकिस परवेज़ अहमद, रमेंद्र कुमार चौधरी, राजकुमार कौशल, राजेश शर्मा, शिव कुमार, अमित वर्मा, आशीष श्रोत्रिय, दीपक आहूजा, राहुल जायसवाल, बी. आर सिंह, सचिन सिन्हा , तपन शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन नेमसिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी रचनाकारों का प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। सभी ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। अध्यक्ष नेमसिंह, संस्थापिका मधुबाला सिंह एवं सचिव मंजू आहूजा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना एवं साहित्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!