आदि गौंड ब्राह्मण समाज फरीदाबाद के चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न

राजपाल शर्मा बने आदि गौंड ब्राह्मण समाज फरीदाबाद के प्रधान

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : आदि गौंड ब्राह्मण समाज (रजि) फरीदाबाद का चुनाव जिला रजिस्टार आफ सोसाइटीज द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल की देखरेख में आर्य समाज मंदिर एनआईटी-3 फरीदाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल ने विजय प्रत्याशियों को विजयी पत्र भी सौंपे।

इस बार आदि गौंड ब्राह्मण समाज के चुनाव में दो पैनल के नौ-नौ सदस्यों ने चुनाव लड़ा। जिसमें एक पैनल में राजपाल शर्मा तथा दूसरा पैनल रामस्वरूप शर्मा का रहा। चुनाव दोनों पैनलों द्वारा सभी 9 पोस्टों पर लड़ा गया। जिसमें राजपाल शर्मा पैनल विजयी रहा। जबकि रामस्वरूप पैनल पराजित रहा।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में प्रधान पद पर राजपाल शर्मा, उपप्रधान पद पर राम किशोर शर्मा, महासचिव पद पर बृजेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र शर्मा, सह.सचिव पद पर दर्शन कुमार शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेंद्र कुमार शर्मा, ओम चंद शर्मा, प्रतीक शर्मा एवं विकास शर्मा विजयी रहे।

संस्था का चुनाव चुनाव अधिकारी एवं समाज के प्रतिष्ठित एवं सम्माननीय व्यक्तियों की देखरेख में एवं दोनों ही पक्षों के उम्मीदवारों एवं सहयोगी, समर्थकों ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

इस अवसर पर विजयी पैनल राजपाल शर्मा ने चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल सहित सभी बड़े बुजुर्गों का शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न करवाने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयप्रकाश जेमिनी, पूर्व उप.प्रधान करमचंद शास्त्री, रुपचंद पाराशर, हंसराज पाराशर, वकील धर्मेन्द्र शर्मा, वकील रमेश भारद्वाज, महेश शर्मा, बलबीर शास्त्री, अमीचंद शर्मा, सीताराम शर्मा, गोपीचंद शर्मा, सत्य केतु शास्त्री, सुभाष चंद्र शर्मा, वेदराम शर्मा, धर्मवीर शर्मा, देवेंद्र अत्री, रघुवीर शास्त्री, त्रिलोक शर्मा, राजकुमार शर्मा, मास्टर दुलीचंद शर्मा, ओम चंद भारद्वाज, देवदत्त शर्मा, रूपचंद भारद्वाज, जीवनलाल वशिष्ठ, आर.सी. कौशिक, केशव देव शास्त्री, मदनलाल शर्मा, किशन चंद शर्मा, सुरेश शुक्ला जी एवं गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!