सतर्क भारत समृद्ध भारत बनाने का आह्वान

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और गाइडस ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्क भारत समृद्ध भारत बनाने का आह्वान किया। प्राचार्य, जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि सतर्कता जागरूक एक्सता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक ‘सतर्क भारत, समृद्धि भारत’ थीम के साथ मनाया जा रहा है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय और सतर्कता आयोग का मानना है कि भ्रष्टाचार राष्ट्र की प्रगति में बड़ी बाधा है। हमारे राष्ट्रीय जीवन के सभी पहलुओं में इमानदारी बनाए रखने हेतु समाज के सभी वर्गों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ना किसी एक एजेंसी का काम नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने साथ ही कहा कि सभी एजेंसियों के बीच समन्वय की जरूरत है। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता लाने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि प्रति वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन आयोग की दूरदर्शिता का परिचायक है जो भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ संघर्ष में सामूहिक रूप से जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने और इसके महत्व, कारण और इससे होने वाले खतरों के प्रति जागरूक करने की योजना कार्यान्वित करता है और जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगों और विशेष रूप से युवा वर्ग को आगे आने के लिए प्रेरित करता है।
विद्यालय में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा तथा समन्वयक प्राध्यापिका जसनीत कौर और छात्राओं नेहा, आरती, सपना दास, वंदना कुमारी, दीपांशी, निशा, चंचल, भूमिका, शिवानी, कोमल और अंजलि ने सतर्क रहें, भ्रष्टाचार मिटाओ – नया भारत बनाओ, सतर्क रहें सुरक्षित रहें जैसे स्लोगन लिख कर तथा पेंटिग बना कर सशक्त भारत के निर्माण में बढ़ चढ़ कर भागीदारी और योगदान के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन संयोग से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के मौके पर किया जाता है, सरदार वल्लभ भाई पटेल को सत्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2022 में हमारी स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ है, भारत सरकार के नव भारत निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप देश के अग्रणी सत्यनिष्ठ संस्थान केन्द्रीय सतर्कता आयोग का यह प्रयास है कि लोगों के बीच सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाब देही में वृद्धि हो और ई गवर्नेंस द्वारा इन लक्ष्यों को प्रतिपादित किया जा सकता है।



