समाजसेवी रविन्द्र पीलवान ने यतिन खटाना को राजस्थान में सिविल जज नियुक्त होने पर दी बधाई

फरीदाबाद : होनहार युवा यतिन खटाना हाल ही में राजस्थान सिविल जज नियुक्त हुए हैं जिसको लेकर समाज के प्रबुद्ध लोग उनके घर जाकर बधाई दे रहे हैं और उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी रविंद्र पीलवान अपने साथियों के साथ यतिन खटाना व उनके परिवार को शुभकामनाएं देने के लिए दर्जनों समाजसेवियों के साथ उनके घर पहुंचे जहां पगड़ी बांधकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया तथा उनको व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विक्रम भड़ाना भी साथ में मौजूद रहे।

वहीं समाजसेवी रविंद्र पीलवान ने कहा कि खटाना परिवार हमेशा समाज की कार्यों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेते रहे हैं और हम यतिन खटाना के लिए भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं कि वह भी न्याय के क्षेत्र में फरीदाबाद व देश का नाम रोशन करेंगे तथा अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। वहीं सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दर्जनों समाजसेवियों बुद्धिजीवियों के साथ सहदेव जय हिंद नंबरदार, सुरेंद्र अधाना, तेजपाल, रणवीर गोयल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!