सालासर हनुमान एवं खाटू श्याम मंदिर कैली धाम में ठाकुर जी का फूल बंगले से सजे मंदिर में कर सकते हैं दर्शन

रीदाबाद (मनीष शर्मा) : श्री संकट मोचन हनुमान मंडल मंदिर स्थापना दिवस व हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या, भंडारे व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से विश्व विख्यात वृंदावन के मशहूर कलाकारों द्वारा फूल-बंगले से मंदिर को सजाया जा रहा है।

मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ट ने बताया की एकादशी के बाद में वृंदावन में ठाकुर जी फूल-बंगले में विराजमान रहते हैं क्योंकि गर्मी का सीजन आ जाता है तो भगवान को गर्मी ना लगे इसलिए फूलों से बंगला बनाया जाता है। जो भक्त वृंदावन नहीं जा पा रहे हैं वह ठाकुर जी का फूल बंगले में सालासर हनुमान एवं खाटू श्याम मंदिर कैली धाम में दर्शन कर सकते हैं।

अब के भक्तों की विशेष आग्रह पर भगवान हनुमान जी व श्याम बाबा को फूल-बंगले में विराजमान किया जाएगा, जिसके भव्य दर्शन 16 अप्रैल हनुमान जयंती के दिन हो सकेंगे। बातचीत के दौरान श्री वशिष्ठ ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन करने मंदिर आएं व पुण्य के भागी बनें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!