सैलून में मारपीट करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, थाना बी.पी.टी.पी की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 31 जनवरी को दिन के समय गांव बडौली के पास स्थित सैलून में मारपीट करने के मामले में थाना बी.पी.टी.पी पुलिस टीम ने करण(24) व तरुण(25) वासी गांव बडौली तथा घनश्याम(19) वासी गांव तिगांव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बडौली वासी एक व्यक्ति ने थाना बी.पी.टी.पी में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने एक अन्य दोस्त के साथ गांव के पास में ही स्थित सैलून में बाल कटवाने गया था। जहां 7/8 लडके हाथ में डंडे व रॉड लेकर आये और शिकायतकर्ता व उसके दोस्त के साथ मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी के अंतर्गत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों की शिकायतकर्ता के साथ कॉलेज के समय से ही रंजिश थी। जिसके चलते प्रिंश, घनश्य़ाम व अन्य ने 31 जनवरी को गांव बडौली के नजदीक स्थित सैलून में जाकर शिकायतकर्ता व उसके दोस्त के साथ मारपीट की। आरोपी करण व तरुण ने मामले में रेकी की थी। आरोपी प्रिंश को पूर्व में काबू कर लिया गया है।



