सूरजकुंड मेला के लिए एमरजेंसी रिसपांस कमेटी गठित: जितेंद्र यादव

फरीदाबाद, 16 मार्च। जिला मैजिस्ट्रेट जितेंद्र यादव ने बताया कि 19 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 35वें सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला के मद्देनजर किसी भी आपात स्थिति को देखते हुए एमरजेंसी रिसपांट टीम का गठन किया है। इस टीम में संबंधित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कमेटी का चेयरमैन, कमिशनर आफ पुलिस द्वारा नामित एक अधिकारी को सदस्य, राजेश श्योकंद डिप्टी सीएमओ फरीदाबाद को सदस्य, सत्यवान समरीवाल सहायक अग्निशमन अधिकारी फरीदाबाद को सदस्य और राजेश जून सूजरकुंड मेला के नोडल अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी किसी भी आपात स्थिति के दौरान तुरंत समस्या का समाधान करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!