अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी को 689 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करी में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गांजा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हबीब वासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से जनता कॉलोनी एरिया से काबू किया है। आरोपी से मौके तलाशी लेने पर 689 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह 700 ग्राम गांजा को दिल्ली में किसी व्यक्ति से 5000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज है।



