मोटरसाइकिलों पर आये चार हमलावरों ने एक बैंक के सुरक्षा गार्ड को सरेआम मारी गोली

फरीदाबाद 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की तरफ से चलकर डयूटी करने आ रहे एक सुरक्षा गार्ड को अटाली गांव के पास चार हमलावरों सरेआम गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने इस सुरक्षा गार्ड को रंजिश के तहत गोली मारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजेन्द्र सिंह जिसकी उम्र लगभग 56 साल है सुबह बैंक में सुरक्षा गार्ड की डयूटी देने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह अटाली गांव के पास पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि गार्ड के शरीर में दो निशान हैं। घायल बिजेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे रंजिशन गोली मारी गई है। उसने हमलावरों की पहचान कर ली है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि हमलावरों के परिवार के एक सदस्य की उसने पहले भी हत्या की थी जिसका केस आदर्श नगर थाने में दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!