श्री धार्मिक लीला कमेटी का भूमि पूजन 4 अक्टूबर को होगा : हरीश चन्द्र आज़ाद
रात लक्ष्मण मुर्षित का अभ्यास करवाया गया

फरीदाबाद ! श्री धार्मिक लीला कमेटी के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि 4 अक्टूबर को भूमि पूजन विधिवत तरीके से होगा और पूजा करके हनुमान जी की ध्वजा स्टेज के ऊपर लगाई जाएगी जिससे हनुमान जी रामलीला को अपना आशीर्वाद देते है कि रामलीला शांति पूरक बहुत अच्छे से हो जाये.
प्रधान तजिंन्द्र खरबन्दा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति हम स्टेज बनाने से पहले भूमि पूजन करके स्टेज बनान आरम्भ करते है ताकि रामलीला प्रारम्भ होने से लेकर समाप्ति तक रामलीला और कलाकारों पर प्रभू राम की कृपा बनी रहें. उपप्रधान सतीश नागपाल ने कहा की भूमि पूजन में सभी कलाकार शामिल जोकर प्रभू श्री राम का आशीर्वाद लेते है कि उनकी कला का आनंद सभी दर्शक मर्यादित सन्देश के साथ ले सके.
निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि रात लक्मण मुर्षित का अभ्यास हुआ जिसने प्रभुराम का किरदार निभा रहें शिवम् बत्रा लक्ष्मण के मुर्षित होने पर विलाप करते है निर्देशक ने कहा कि रामलीला में ये दृश्य बहुत ही मार्मिक होता है जिसके लिए राम के कलाकार को बहुत कड़ा अभ्यास करना पड़ता है ताकि दर्शक दृश्य का भरपूर आनंद ले सके. इस सीन में राम के ये संवाद दर्शकों की आँखों में आंसू तक ला देते है “हाय ये कैसा पाप जीवन में कमाया राम ने, स्त्री के वास्ते भाई गवाया राम ने”



