एमसीडी में बनी सरकार तो केजरीवाल करेंगे सभी वादें पूरें : अमन गोयल

– इस बार एमसीडी में बनेगी आप पार्टी की सरकार : ओ पी गुप्ता
– फरीदाबाद के नेताओं ने दिल्ली के चल रहे बज कैंपनिंग में स्टार प्रचारक के रुप में लिया हिस्सा
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देश में दो दिवसीय बज कैपनिंग में बृहस्पतिवार को समुची दिल्ली में एमसीडी चुनावों को लेकर सभी वार्डो के अलग-अलग चौराहों पर बज कैंपेन के जरीएं पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें दिल्ली के अलावा एनसीआर मेंं कार्य कर रहे पदाधिकारियों एवं कार्यकत्ताओं की बज मुहिम में नियुक्ति की गई।
वहीं फरीदाबाद आप व्यापारी संगठन साउथ जोन हरियाणा के अध्यक्ष अमन गोयल की नियुक्ति आश्रम चौक पर बज कैंपेन के लिए की गई। जहां वह अपने तमाम पदाधकारियों के साथ पहुंचे और गोयल ने कहा कि इस तरह की लगभग 1000 के आसपास बज कैंपनिंग सभाएं की गई। जिसमें एक साथ एक समय में सभी कार्यकत्ताओं ने हाथों में तख्ती, गले में पटका और सिर पर पार्टी की टोपी पहन कर पार्टी की नीतियों से परिचित करवाया। इस नुक्कड कार्यक्रम में पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों ने बज मुहिम में भाग लिया। गोयल ने दावा किया कि इस तरह से नुक्कड सभाएं,पद यात्राएं,जन संवाद डोर-टू-डोर कैंपेनिग की गई। जिसमें इस प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन में जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा किया है उसी तरह एमसीडी में अगर केजरीवाल सरकार बनती है तो उसी प्रकार कार्य किया जाएगा।

इस क्रम में फरीदाबाद से पहुंचे हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी के बढ़ते वर्चस्व से विपक्षी पार्टियों अचभिंत है और नए-नए तरीकों को आजमा कर पार्टी को नुकसान करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पार्टी का एक-एक कार्यकत्र्ता पार्टी के लिए समर्पण तरीके से कार्य कर रहा है। पार्टी इस बार दिल्ली एमसीडी चुनावा पर पूर्णतया रूप से आएगी।
इस क्रम में उनके साथ विनोद भाटी संगठन मंत्री जिला फरीदाबाद, मणिकांत मिश्रा, प्रवासी सेल के जिले के उपाध्यक्ष, देवेंद्र डोंगर, तिगांव विधानसभा उपाध्यक्ष, भाई रिंकू शैलानी, वार्ड 32 से संभावित प्रत्याशी इंसाफ भाई, इसराइल भाई, मिथलेश, विनोद, भाई महेश, अरुण यादव, अफरोज आलम, जुल्फीकार ,रंजीत झा, रवि डागर, केशव वर्मा, एसपी मित्तल, जितेंद्र गुप्ता, आदि ने मिलकर आम आदमी पार्टी के बज कैंपेन को चलाने का काम कर रहे हैं।



