फरीदाबाद में फिल्म यू टयूबर का ऑडिशन

फरीदाबाद, 6 जनवरी। ग्लोबल फ्रेम आर्ट के बैनर तले बनने वाली हिन्दी व भोजपुरी फिल्म का निशुल्क ऑडि़शन फरीदाबाद में आगामी 12 जनवरी रविवार को बाटा मोड़ फ्लाईओवर के समीप डीएलएफ सैन्टर प्वाईंट सैक्टर-11 में किया जाएगा। ऑडिशन के संदर्भ में जानकारी देते हुए निर्माता प्रदीप पिया व कोर्डिनेटर संजू सांवरिया, अशोक डी स्टार ने बताया कि ग्लोबल फ्रेम आर्ट द्वारा बनने वाली फिल्म यू टयूबर के लिए नये कलाकारों को मौका देने के उद्देश्य से इस ऑडिशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जोकि बिल्कुल निशुल्क है। इस ऑडिशन कार्यक्रम में नए कलाकारों को मौका दिया जा रहा है ताकि वह अपना कैरियर फिल्म लाइन में बना सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!