अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विप्र फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम अभ्युदय उत्सव ऐतिहासिक रहा

दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विप्र फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम श्री अभ्युदय उत्सव ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम में देशभर से जुटी विप्र महिलाओं के इस समागम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा थीं। समापन सत्र में मुख्य अतिथि शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी रहीं। देश भर से पधारी एक हजार से अधिक महिलाओं की पावन उपस्थिति में महिला स्वावलम्बन, संस्कार संरक्षण व कन्या विवाह में सहयोग जैसे विषयों पर मंथन व निर्णय हुए।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को तेजस्विनी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में दिल्ली की नुपूर शर्मा (राजनीति), बांसुरी स्वराज, दिल्ली (लीगल प्रोफेशन), सुरभि मिश्रा, जयपुर (स्पोटर्स), युक्ति भारद्वाज, गुडगांव (उद्योग), स्वाति शर्मा, कोलकाता (फाइनेंस), सुधा श्रीमाली, नोएडा (आईटी), शालिनी भारद्वाज,नोएडा (जर्नलिज्म), सुमन जोशी, बांसवाड़ा (कला) और अंजलि कौशिक,अहमदाबाद (सोशल सर्विस) शामिल रहीं।
गृहिणियों द्वारा लिखित कविताओं की पुस्तिका श्री काव्य प्रवाह का प्रकाशन, विभिन्न प्रदेशों की सौ महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीतमाला, कोरोना वारियर्स महिलाओं को सेवा श्री उपाधि अर्पण , विख्यात कलाकार सीमा मिश्रा द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति से सजा यह समारोह अविस्मरणीय रहेगा।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. मल्लिका नड्डा, मुख्य वक्ता प्रियंका चतुर्वेदी सांसद, विशिष्ट अतिथि सात बार के विधायक श्रद्धेय सत्यनारायण शर्मा, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, सांसद रमेश कौशिक, अर्थशास्त्री प्रो.गौरव वल्लभ, पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, देश विख्यात आध्यात्म प्रचारक जया किशोरी, दिल्ली विधानसभा सदस्य अनिल वाजपेयी, जेएसडब्ल्यू के उप प्रबन्ध निदेशक डॉ विनोद नोवाल व लता नोवाल प्रभृति शीर्षस्थजनों की प्रेरक उपस्थिति व सम्बोधन ने आयोजन को नई ऊँचाइयां प्रदान की।
स्वागताध्यक्ष ममता शर्मा पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, स्वागतमंत्री सोनाली शर्मा व संयोजिका चन्द्रकान्ता राजपुरोहित के नेतृत्व में विप्र महिला नेतृत्व के शानदार सामंजस्य से संपन्न इस दिव्य आयोजन के कुछ चित्र आपके अवलोकनार्थ तीन खण्डों में प्रेषित हैं जो आपको अपने संगठन विप्र फाउंडेशन के प्रति और अधिक गौरव बोध कराएँगे।



