आधुनिक राष्ट्र के महानायक थे डॉ. भीमराव अम्बेडकर : पंकज सिंगला

  • भाजपा युवा मोर्चा ने मनाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती

फरीदाबाद : भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने दयालनगर ग्रीनफील्ड कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया। युवा मोर्चा की टीम के सभी साथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सदैव अमर रहेंगे। समाजसेवा एवं समाजहित में जो उनका योगदान रहा है, उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आधुनिक राष्ट्र के महानायक थे, जिन्होंने शिक्षित बन संघर्ष करने का रास्ता दिखाया। शिक्षा के बारे में बाबा भीमराव कहते थे ‘शिक्षा शेरनी के दूध की तरह है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा’। कमजोर वर्ग के अधिकारों के हनने को लेकर उन्होंने हमेशा लड़ाई लड़ी और उनके इस संघर्ष का ही परिणाम है कि समाज में एकरूपता और समानता का भाव पनप रहा है। उनके सामाजिक समानता के मिशन के केन्द्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाएं थीं, जिन्हें वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था समाज के शोषित वर्गों को न्याय दिलाना, जिसके लिए उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

इस मौके पर उनके साथ जिला महामंत्री सचिन ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष योगेश तेवतिया, मोहित नागर, सुरेन्द्र नटनागर, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, मनीष कुमार, , गोल्डी अरोड़ा, जिला सचिव कृष्ण आर्य, मनीष यादव, नरेन्द्र चंदीला, कार्तिक वशिष्ठ, सौरभ गौड, कुलदीप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुकुल चोपड़ा, जिला आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत सिंह, आशिष छिकारा, जिला संयोजक विवेक चंदीला, सह संयोजक पूरब भड़ाना, धर्मेन्द्र भाटी, बडख़ल मंडल अध्यक्ष सुशील तेवतिया, एनएच मंडल अध्यक्ष रविन्द्र भाटिया, मेवला मंडल अध्यक्ष प्रवेश भड़ाना, बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष जगवीर शर्मा, आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, सीही मंडल अध्यक्ष पवन तेवतिया, फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष मनीष बतरा, नंगला मंडल अध्यक्ष आदेश यादव, डबुआ मंडल अध्यक्ष दीपक यादव, पाली मंडल अध्यक्ष ऋषि मिश्रा, जवाहर कॉलोनी मंडल अध्यक्ष नवीन सैनी, मंडल उपाध्यक्ष विशाल बैसला, सागर दुआ, प्रवीण तंवर, अनुज प्रताप सिंह, पवन कुमार एवं मंडल महामंत्री नवजोत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!