1.79 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार, अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी Nweze Nnaemeka Pascal नाइजीरिया का रहने वाला है। जो बिजनेस के लिए माह फरवरी 2024 में भारत आया था। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नीलम बाटा रोड से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 1.79 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। जिसने पूछताछ में बताया कि कोकीन को एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति Johnson से दिल्ली से लेकर आया था। नाइजीरियन व्यक्ति Johnson नशा तस्करी के लिए 2000/-रु देता है। आरोपी Johnson का सिर्फ नाम जानता है, पता नही जानता। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!