भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की !

नयी दिल्ली, 2 अगस्त ! भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’’

शाह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने भी शाह के जल्द ठीक होने की कामना की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!