एडिशनल एसएचओ यशीन खान को उड़ान सेवा ट्रस्ट की टीम ने किया सम्मानित

फरीदाबाद : 11-12 जनवरी की रात को महिला ने अपने मुँह बोले चाचा और अन्य साथी के साथ मिलकर अपने पति दिनेश के सिर में डंडा मारकर एवं गाला दबाकर हत्या कर दी थी और शव डबुआ कॉलोनी में नाले में डाल दिया था। 28 जनवरी को डबुआ पुलिस को नाले में शव मिला। जांच से पता चला कि शव शिव सैनिक कॉलोनी के प्रॉपर्टी डीलर दिनेश का है जो कई दिनों से गायब था। जिसकी जांच डबुआ थाने से एसएचओ यशीन खान ने मृतक दिनेश के घर जाकर उसकी पत्नी व मुँह बोले चाचा के साथ सख्ती से कार्यवाही की और पूरी ईमानदारी के साथ अपना फर्ज निभाकर हत्या करने के जुर्म में आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यशीन खान व उनके सहयोगी भूपेंदर सिंह के इस कार्य से प्रभावित होकर उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी ने अपनी टीम कुलदीप कौशिक, मीनाक्षी भारद्वाज और नीलम गुप्ता के साथ जाकर उनका धन्यवाद करके उनको सम्मानित किया। उषा रानी का कहना है कि अगर यशीन खान जैसे ईमानदार पुलिसकर्मी कार्य करेंगे तो लोग जुर्म करने से डरेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!