ओ मेरी मैया, देख मैं भी लग रही हूं न कन्हैया की राधा

फरीदाबाद 12 अगस्त। सबके मन को मोह लेने वाले और घर-घर में विराजमान कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव को लेकर महानगर में गजब का उत्साह रहा। घर-घर झांकियां सजाई गईं। कई ने तो अपने बच्चों को ही नटखट कान्हा, राधा के स्वरूप में सजाया। सजे-धजे ये बालगोपाल भी कृष्णमय दिख रहे थे। बांसुरी पकड़े यहां से वहां घूम रहे थे। उनकी लीलाएं देखते ही बन रही थीं। परिजनों ने इन खूबसूरत क्षणों को मोबाइल और कमरों में कैद कर न्यूज चैनलो फोटो साझा किया। बड़ी संख्या में ऐसे सुंदर फोटो आए।
उनमें से कुछ राधा-कृष्णा की फोटो हम आप तक पहुंचा रहे हैं। वहीं कुछ फोटो में कन्या राधा बनकर कृष्ण को लुभाने में लगी दिखीं। ओ मेरी मैया, देख मैं भी लग रही हूं न कन्हैया की राधा।



